Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होमगार्ड जवान ने मानवता का दिखाया परिचय, बेहोश महिला को पंहुचाया अस्पताल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में थाना भतरौजखान, बाजार क्षेत्र में होमगार्ड चंदन सिंह यातायात ड्यूटी में तैनात थे।

जताया आभार

ड्यूटी के दौरान रानीखेत से रामनगर जा रही बस से एक महिला सवारी उतरी, जो अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी,होमगार्ड जवान द्वारा ड्यूटी के साथ-साथ मानवता का फर्ज निभाते हुए तत्काल महिला को पीएचसी भतरौजखान भर्ती करवाया गया। बाद उपचार उक्त महिला को सकुशल भिकियासैंण रवाना किया गया। महिला ने होमगार्ड द्वारा की गई सहायता के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Exit mobile version