Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अच्छी ट्रैफिक ड्यूटी करने पर होमगार्ड जवान को नगद पुरस्कार से किया गया पुरस्कृत

नगर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था ड्यूटी हेतु यातायात सेल अल्मोड़ा में नियुक्त होमगार्ड गिरीश लाल की ड्यूटी सीतापुर मोड़ पर थी, जिनके द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर ड्यूटीरत रहते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु लगन एवं मेहनत से ड्यूटी की जा रही थी।

उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा होमगार्ड जवान की अच्छी ड्यूटी को देखकर उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। जिसे सीओ ऑपरेशन/यातायात ओशिन जोशी द्वारा प्रदान किया गया।

Exit mobile version