Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: साफ-सुथरी वर्दी धारण कर कतर्व्य निष्ठा के साथ अनुशासित ड्यूटी करें होमगार्ड जवान – सीओ अल्मोड़ा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 02.04.2025 को सीओ अल्मोड़ा/यातायात गोपाल दत्त जोशी द्वारा नितिन काकेरवाल, जिला कमांडेंट होमगार्ड की उपस्थिति में नगर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों की मीटिंग ली गयी।

दिए जरूरी निर्देश

जिसमे उन्होंने होमगार्ड जवानों से उनकी समस्याएं पूछी  और उनका निवारण किया। सभी को साफ-सुथरी वर्दी धारण कर कतर्व्य निष्ठा के साथ अनुशासित ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया। पर्यटक सीजन के दृष्टिगत सभी होमगार्ड जवानों को पर्यटकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने हेतु बताया। इसके साथ ही ड्यूटी सम्बन्धी अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, यातायात निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत,प्रभारी निरीक्षक यातायात अल्मोड़ा दरबान सिंह मेहता, प्रभारी इन्टरसेप्टर सुमित पाण्डे सहित अन्य अधि0/कर्म0गण/होमगार्ड जवान मौजूद रहे।

Exit mobile version