Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दो जिलों की सीमा पर बसे क्वारब डेंजर जोन के जल्द स्थायी समाधान की जगी उम्मीद, इतने करोड़ की लागत से होगा यह कार्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 पर दो जिलों की सीमा पर बसे क्वारब डेंजर जोन के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है।

जल्द राहत मिलने की उम्मीद

मिली जानकारी के अनुसार इसी क्रम में हिल कटिंग के बाद प्रथम चरण में पहाड़ी पर एकत्र ओवर लोड मलबे को हटाने का काम किया जाएगा। करीब 21 करोड़ से अधिक की लागत से किया जाएगा। दरअसल पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर के बीच लोग आवागमन करने को मजबूर हैं, लेकिन अब लोगों की यह समस्या शीघ्र दूर होने की उम्मीद जग गई है।

दी यह जानकारी

एनएच के अधिकारियों ने बताया कि पुल छोर से करीब 20 मीटर राफ कास्ट कर दी गई है। एक दो दिन के भीतर अब हिल कटिंग कार्य शुरू कर पहाड़ी पर एकत्र ओवरलोड मलबे को हटाने का शुरू कर दिया जाएगा। जबकि इन दिनों नदी छोर से सुरक्षा दीवार निर्माण काम तेजी से किया जा रहा है।

Exit mobile version