Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत की सूचना, कई घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के धौलछीना के बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

खाई में गिरी कार

जानकारी के अनुसार यहां कसानबैंड के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन लगभग 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो वाहन पहाड़ी से करीब 60 मीटर नीचे जा गिरा। इस हादसे में एक घायल व्यक्ति को तत्काल निजी वाहन की मदद से धौलछीना अस्पताल भिजवाया गया है। मलबे और वाहन की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि दो लोग अभी भी वाहन के भीतर दबे हो सकते हैं। जिसमें दो की मौत की सूचना है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वही कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर हैं।

Exit mobile version