Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उद्यान विभाग को 35 साल बाद मिला अपना स्थायी निदेशक, कर्मचारियों ने किया स्वागत

अल्मोड़ा: (रानीखेत) चौबटिया उद्यान निदेशालय में अब तक अपर निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. आर.के. सिंह को विभाग का स्थायी निदेशक नियुक्त किया गया है।

मिली नियुक्ति

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल शुक्रवार को उन्होंने देहरादून में विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। डॉ. सिंह की इस नियुक्ति से न सिर्फ विभाग को एक कुशल नेतृत्व मिला है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी कमी भी दूर हो गई है। जिस पर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रमोहन पंत ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि साल 1991 के बाद यानी लगभग 35 वर्षों के बाद विभाग को अपना कोई स्थायी और विभागीय निदेशक मिला है।

जताई खुशी

दरअसल वर्ष 1991 में डॉ. जितेंद्र नाथ सेठ विभागीय निदेशक थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से लगातार अस्थायी रूप से ही इस पद पर नियुक्तियां की जाती रहीं। डॉ. सिंह की इस पदोन्नति पर प्रांतीय महामंत्री राहुल भट्ट सहित तमाम कार्मिकों और कर्मचारी नेताओं ने अपनी गहरी खुशी व्यक्त की है।

Exit mobile version