Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होटलों में किया गया’फायर रिस्क’ ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की हुई सघन जांच

अल्मोड़ा: गर्मियों के सीजन और पर्यटन सीजन को देखते हुए फायर स्टेशन रानीखेत अलर्ट मोड पर है। जिस पर एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में रानीखेत क्षेत्र के विभिन्न होटलों का ‘फायर रिस्क’ निरीक्षण किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

परखी व्यवस्थाएं

​मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर और रानीखेत के फायर अधिकारियों ने संयुक्त रूप से होटलों का दौरा किया। होटलों में लगे फायर हाइड्रेंट और अग्निशमन उपकरणों को चलाकर देखा गया, जो कार्यशील पाए गए।‌ आपातकालीन निकास की जांच की गई ताकि भगदड़ जैसी स्थिति न बने। होटल स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। होटल स्वामियों और प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि निकास द्वारों पर किसी भी प्रकार का अवरोध न रखा जाए और उपकरणों को हमेशा अपडेट रखें।

चला चेकिंग अभियान

​इसी क्रम में आज, 13 अप्रैल को अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने ‘पार्वती इन’ होटल में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को आगजनी के समय की जाने वाली त्वरित कार्रवाई के बारे में विस्तार से समझाया और उपकरणों के रखरखाव के प्रति सचेत किया।

Exit mobile version