Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होटलों का हुआ फायर रिस्क निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा से संबंधित दी जानकारियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक- 18.12.2025 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत उत्तम सिंह द्वारा क्षेत्रांतर्गत रेस्टोरेंट, होटलों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।

दिए यह निर्देश

जिसमें होटलों में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर व अन्य अग्निशमन उपकरणों  में स्थित अग्निशमन व्यवस्था की कार्यशीलता जांची गई, जिसकी व्यवस्था सन्तोषजनक पाई गई। इस दौरान समस्त प्रबंधकों व उपस्थित स्टॉफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान करते हुए अग्निशमन उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं क्रियाशील अवस्था में रखने हेतु अवगत कराया गया।

Exit mobile version