अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के साथ बारिश जारी है। जिससे लोगों की दिक्कते बढ़ी है। वहीं इस बारिश से सब्जियों के दामों में भारी उछाल आया है।
सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी
जिससे गृहणियों के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा सभी प्रकार की सब्जियों के दामों में 15 से 30 फीसद तक बढ़ोत्तरी हुई है। टमाटर के दाम 50 रुपये से सीधे 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गये हैं। प्याज के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। इन सब्जियों के बढ़ते दामों का आम आदमी की जेब पर भारी असर पड़ा है।
अल्मोड़ा में सब्जियों के दाम
सब्जी पहले अब
प्याज 30 50
टमाटर 50 100
बैंगन 40 50
करेला 60 80
बीन्स 60 120
लौकी 20 60
शिमला मिर्च 50 100