Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मैं कांग्रेस पार्टी का एक कर्मठ सिपाही हूं और संगठन की मजबूती के लिए करता रहूंगा कार्य- मनोज तिवारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है | अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के एक कर्मठ सिपाही है और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे।

विधायक ने कही यह बात –

धारचूला विधायक हरीश धामी के कांग्रेस पार्टी से बगावती सुर के बीच अल्मोड़ा विधायक ने यह बात कही है | उन्होंने कहा कि मैं नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में जरूर था। लेकिन अब हाईकमान ने निर्णय ले लिया है तो कोई मनभेद व मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में है। कांग्रेस विधायक ने जो बयान दिए है। उसमें पार्टी विचार करेगी, एक साथ मिलकर सभी बातों को निपटा लेंगे। विधायक धामी के बयानों का कोई गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

Exit mobile version