Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश के दौरान अगर नदी-नाले उफान पर आएं तो खंड शिक्षाधिकारी विद्यालयों में कर सकते हैं अवकाश घोषित, यहां दें सूचना- डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जून का महीना है। मानसून भी दस्तक देने वाला है। ऐसे में मानसून सीजन के दृष्टिगत प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

जारी किया बयान

जिस पर जिले के डीएम ने शिक्षा विभाग के लिए आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार डीएम ने निर्देशित किया है कि भारी बारिश के दौरान अगर नदी-नाले उफान पर आएं तो खंड शिक्षाधिकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर सकते हैं। जिससे बच्चों के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। साथ ही उन्होंने कहा कि अवकाश की सूचना आपातकालीन परिचालन केंद्र में देनी जरूरी होगी। कहा कि खंड शिक्षाधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वह अवकाश घोषित करने संबंधी सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र अल्मोड़ा के दूरभाष नंबर 05962-237874 व 237875, मोबाइल नंबर 7900433294 और ई-मेल ddmo.alm@gmail.com के माध्यम से अनिवार्य रूप से देंगे।

Exit mobile version