Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाल विवाह की मिले जानकारी तो यहां करें संपर्क

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में दिनांक 13.05.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम अपर उ0 नि0 तनुजा ह्यांकी, अपर उ0 नि0 कैलाश चंद्र, म0कानि0 माया देवी व म0कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा ग्राम मल्ला ब‌ल्टा में जागरूकता अभियान चलाकर गांव की महिलाओं/ वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक, फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नं0 1930 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, महिला अपराध, डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व ह्यूमन ट्रैफिकिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और जागरूक किया।

Exit mobile version