Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फालसीमा में हुए हादसे मामले में साक्ष्य मिलने‌ पर यहां करें प्रस्तुत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उपजिला मजिस्ट्रेट, सदर, संजय कुमार ने बताया कि दिनॉंक 24 अक्टूबर, 2025 तहसील अल्मोड़ा अन्तर्गत वाहन सं0 यू0के0-01ए09269 सायं लगभग 07ः15 बजे उदयशंकर नाट्य अकादमी के निकट गंगनाथ मंदिर के समीप अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे फोटो खिंचा रहे दम्पती को टक्कर मार दी गयी, जिससे महिला स्कूटी सहित सड़क से नीचे गिर गयी जिसे पुलिस व एस0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला को मृतक घोषित कर दिया गया।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच जिला मजिस्ट्रेट, अल्मोड़ा के आदेशों के क्रम में उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा की जा रही है। उन्होंने उक्त वाहन के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्व अथवा असम्बद्व अन्य व्यक्तियों से यह अपेक्षा की है कि वह इस विज्ञप्ति प्रकाशन की तिथि से 15 दिन की अवधि में अपने बयान लिखित/मौखिक रूप से अथवा कोई साक्ष्य हो तो किसी भी कार्य दिवस को उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय सदर में आकर प्रस्तुत कर सकते है।

Exit mobile version