अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र के जनपद अल्मोड़ा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक- 25.04.2025 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा में सर्वप्रथम गार्द सलामी ली गई। अपराध समीक्षा के पश्चात् पुलिस लाईन अल्मोड़ा में चल रहे नव निर्मित महिला बैरक व निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया।
सैनिक सम्मेलन/अपराधों की गहन समीक्षा
इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र द्वारा एसएसपी देवेन्द्र पींचा व अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, सीओ दूरसंचार अल्मोड़ा राजीव टम्टा की मौजूदगी में सैनिक सम्मेलन/अपराधों की गहन समीक्षा की गयी। इस दौरान सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
सैनिक सम्मेलन का आयोजन
आईजी द्वारा सैनिक सम्मलेन आयोजित करते हुए महिला/पुरुष कर्मचारीगणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्या का निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, ताकि समस्याओं का समाधान ससमय पर किया जा सके। सभी को बीट कर्मियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में विजिबल रहकर स्मार्ट पुलिसिंग करने के निर्देश दिये गये। सभी को जनसेवा में प्राथमिकता देने के लिये प्रेरित किया गया।
महिला अधिकारियों व जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिये जिम्मेदारी वाले कार्यों को सौंप कर उन्हें प्रोत्साहित करें। जवानों की मूलभूत सुविधायें प्रदान करने के लिये एसएसपी अल्मोड़ा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
अपराध समीक्षा की
आईजी द्वारा जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। सभी थाना प्रभारियों को लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया। साथ ही नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिये नशे के विरुद्ध व्यापक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व पर्यटकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिये गये है। फायर सीजन के दृष्टिगत सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये। नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। साइबर अपराध की रोकथाम के लिये सभी थानों में जवानों को आधुनिक टेक्नोलॉजी से प्रशिक्षित किया जायेगा।
इन्हें किया पुरस्कृत
आईजी द्वारा जनपद पुलिस में सराहनीय कार्यवाही करने वालों 05 अधिकारी/कर्म0गणों उ0नि0 दिनेश परिहार प्रभारी चौकी जैंती, उ0नि0 राजेन्द्र कुमार प्रभारी चौकी ताकुला, हेड कानि0 मनोज कोहली थाना दन्या, हेड कानि0 अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा व कानि0 नीरज मेहरा थाना सोमेश्वर को प्रशस्ति पत्र व नगद ईनाम से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।