Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनपद भ्रमण पर पंहुचे आईजी टेलीकॉम/अभिसूचना उत्तराखण्ड, पुलिस संचार व स्थानीय अभिसूचना इकाई का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनांक 23/24-11-2024 को कृष्ण कुमार वी0के0, आईजी टेलीकॉम/अभिसूचना उत्तराखण्ड द्वारा जनपद के पुलिस संचार शाखा व अभिसूचना कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसएसपी देवेन्द्र पींचा,अल्मोड़ा मौजूद रहे।

ली यह जानकारी

इस मौके पर‌ आईजी टेलीकॉम/अभिसूचना उत्तराखण्ड ने निरीक्षण के दौरान संचार कार्यालय के अभिलेखों, उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों के मॉनीटर कक्ष का बारीकी से निरीक्षण करते हुए नियुक्त स्टॉफ को संचार व्यवस्था को प्रभावी रखने, सीसीटीवी कैमरों को कार्यशील दशा में रखते हुए अलर्ट मॉँनीटरिंग के निर्देश दिये। सूचनाओं का सही ढंग से अभिलेखीयकरण करने हेतु निर्देशित किया।    

दिए यह निर्देश

इसके बाद जिला संचार कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर भवनों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक मरम्मत आदि का कार्य कराने हेतु सीओ संचार व निरीक्षक संचार को निर्देशित किया। प्रस्तावित सीसीटीवी कंट्रोल रुम हेतु भवन का निरीक्षण कर सर्वर रुम व उपकरणों के सही व्यवस्थापन हेतु भवन का  सौन्दर्यीकरण स्वंय की देखरेख में कराने हेतु निर्देशित किया। वर्कशॉप व कण्डम स्टोर का निरीक्षण कर उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने, साफ-सफाई रखने तथा अकार्यशील सम्पत्ति को शीघ्र कण्डम कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।

रहें मौजूद

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक दूरसंचार उत्तराखण्ड बसन्त बल्लभ तिवारी, सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा विजय विक्रम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार अजय पाण्डे (बागेश्वर), निरीक्षक पुलिस दूरसंचार प्रदीप कुमार (पिथौरागढ़), आशुलिपिक एसएसपी अल्मोड़ा महेश कश्यप सहित जिला संचार व डायल 112 में नियुक्त कर्म0गण मौजूद रहे।

Exit mobile version