अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है। जिसमे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे जनपद के थाना क्षेत्रों में होटल ढाबा, पर्यटक स्थलों,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व न्यूसेन्स फैलाने वाले 68 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। विगत तीन दिनों में जनपद पुलिस टीमों द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 367 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। 6 वाहन सीज
चालानों का विवरण
1-बिना हेलमेट-13
2-तीन सवारी-05
3-ओवर लोडिंग-02
4-बिना डीएल-04
5- बिना सीट बेल्ट -18
6- यातायात नियमों का उल्लघंन- 325