Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्काल हो एक्शन- डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से गठित क्विक रिस्पांस दलों के प्रभारियों (उपजिलाधिकारियों)  के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता को निर्धारित दरों तथा निर्धारित समयांतराल पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी क्विक रिस्पांस दल सक्रियता के साथ कार्य करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखें।

दिए यह निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गैस वितरकों तथा एजेंसियों को भी निर्देश दिए गए हैं, कि प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई व्यवस्था का पालन करें। साथ ही जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना रिफिल सिलेंडर प्राप्त करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित राजस्व वादों के निपटान में तेजी लाई जाए तथा समयबद्ध तरीके से वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से न्याय के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

रहें शामिल

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार समेत अन्य उपजिलाधिकारी वर्चुअली रूप से शामिल रहे।

Exit mobile version