Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जरूरी खबर: भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय में शुरू हुए प्रवेश, यह है प्रवेश फार्म जमा करने की अंतिम तिथि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज प्रभारी प्रधानाचार्य भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय डा0 चन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि  विद्यालय में शिक्षण सत्र वर्ष 2025 के लिए प्रवेशार्थियों हेतु (शास्त्रीय गायन, सितार, कथक-नृत्य एवं भरतनाट्यम) के प्रवेश फार्म उपलब्ध है।

प्रवेश फार्म उपलब्ध

जिस पर उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राऐं भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा के कार्यालय से प्रातः 11ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक निर्धारित फार्म शुल्क रू0 20/- जमा कर प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते है, प्रवेश फार्मों के कार्यालय में जमा करने की अन्तिम तिथि दिनॉंक 15 फरवरी, 2025 निर्धारित की गयी है।

Exit mobile version