Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जरूरी खबर: स्पेशल बैक परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

27 सितम्बर तक स्पेशल बैक परीक्षा के लिए करें आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे में स्नातक पंचम सेमेस्टर, छठे सेमेस्टर, स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की स्पेशल बैक परीक्षाओं के लिए आवेदन  शुरू हो गये हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि 27 सितम्बर तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Exit mobile version