Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जरूरी खबर: प्रत्येक वार्ड के मतदान केंद्रों में लगा शिविर, मतदाता सूची में छूटे वोटर जुड़वा सकते हैं नाम

वंचित मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू
अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रत्येक वार्ड के मतदान केंद्रों में शिविर लगाया जा रहा है और मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए सभी वार्डों के मतदान केंद्रों पर लगे शिविर

मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद, रैमजे इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों में शिविर लगाकर नाम जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पिछले निकाय चुनाव में वार्डों में कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में छूट गए थे। छूटे मतदाताओं ने दस्तावेजों के साथ अपने नाम सूची में दर्ज कराया। प्रशासन ने छूट गए लोगों के नाम जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सभी वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी। बताया कि सुबह दस से शाम पांच बजे तक मतदाता सूची में छूटे वोटर अपना नाम दर्ज करा सकते है।

Exit mobile version