Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जरूरी खबर: 30 जून तक एनटीडी मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के नगर निगम अल्मोड़ा के एनटीडी मुख्य मार्ग से कब्रिस्तान और बियरशिवा विद्यालय को जोड़ने वाले मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते जरूरी निर्णय लिया है।

इन वाहनों की आवाजाही बंद

जिसके चलते 30 जून तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में नगर आयुक्त दिवेश शासनी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित नहीं है। ऐसे में तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य हो इसके लिए मार्ग को दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद किया गया है। कहा कि अति आवश्यक स्थिति पर मार्ग पर वाहन प्रवेश करने से पूर्व संबंधित व्यक्ति को नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। नियम का उल्लंघन करने वालों में निगम की ओर से कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version