अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। 1 से 30 नवंबर, 2025 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) अभियान 4.0 चलाया जाएगा।
दी यह जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से यह अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में आज 3 नवंबर से अल्मोड़ा के माल रोड स्थित हेड पोस्ट ऑफिस मे डीएलसी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय कोषाकार में 3 नवंबर से पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां पेंशनधारकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिविर में जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी दी जाएगी। बताया कि डीएलसी अभियान 4.0 का उद्देश्य संतृप्ति-आधारित आउटरीच दृष्टिकोण के साथ दाे हजार से अधिक शहरों और कस्बों में दो करोड़ पेंशनभोगियों तक पहुंचना है। इस अभियान में आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के उपयोग के बारे में बताया जाएगा, जिससे पेंशनभोगियों को बायोमेट्रिक उपकरणों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा और वे स्मार्ट फोन से घर बैठे आसानी से अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे।