Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जरूरी खबर: आज से यहां पेयजल वितरण के समय पर बदलाव, 18 नवंबर तक इस समय पर उपलब्ध होगा पानी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में छावनी क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों के लिए जरूरी जानकारी है।

दी यह जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार यहां आज मंगलवार से पेयजल वितरण के समय पर बदलाव किया गया है। इस संबंध में रानीखेत छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुणाल रोहिला ने बताया। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम होमफार्म से चौबटिया तक विद्युत लाइन में मरम्मत का कार्य कर रहा है। जिसके चलते 18 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। इसी कारण आज मंगलवार से नागरिक क्षेत्रों में पानी वितरण को रोस्टर बदला जा रहा है। जिसमें सदर बाजार क्षेत्र में सुबह छह बजे से साढ़े छह बजे तक, जरूरी बाजार में साढ़े छह बजे से सात बजे तक, केमू क्षेत्र में सुबह साढ़े छह बजे से सात बजे तक, बद्रीव्यू के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह पौने सात बजे से सवा सात बजे तक, सवा सात बजे से पौने आठ बजे तथा सुबह आठ बजे से प्रात: साढ़े आठ बजे तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

Exit mobile version