Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, इन परीक्षाओं की जारी की तिथि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है‌। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा तिथि जारी की गई है।

इन परीक्षाओं की तिथि जारी

मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत संचालित बीए, बीएससी, बॉकॉम चतुर्थ सेमेस्टर और बीए, बीएससी, बीकॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी गई है।

मई से आयोजित होगी परीक्षा

इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ मुकेश सामंत ने बताया कि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मई से 30 मई से आयोजित होंगी। इसके अलावा छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 06 मई से 27 मई के बीच आयोजित होगी। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से परीक्षा तिथि देख सकते हैं।

Exit mobile version