अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि के बीएड और एमएड द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं। समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं के फॉर्म भरे जा रहे हैं। इस संबंध में एसएसजे विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी दी। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि दो जून है।