Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जरूरी खबर: समर्थ पोर्टल पर अब विषयों के बदलाव का मिलेगा विकल्प

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। समर्थ पोर्टल पर विषयों के बदलाव को लेकर जरूरी खबर सामने आई है।

परिसर और महाविद्यालय के माध्यम से होगा विषय बदलने की सुविधा

यह विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। समर्थ पोर्टल पर अब विषयों के बदलाव का विकल्प मौजूद है। इसके होने से विद्यार्थियों को राहत मिल रही है। पोर्टल पर पंजीकरण करते समय चुने गए असंगत विषय को बदलने की सुविधा मिलने से विद्यार्थी अपने मूल विषय की परीक्षा दे सकेंगे। वही एसएसजे विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज बिष्ट ने बताया कि परिसर और महाविद्यालय के माध्यम से ही विषय बदले जाएंगे

Exit mobile version