Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जरूरी खबर: एसएसजे विवि के विद्यार्थियों को अब घर बैठे मिलेगी यह सुविधा, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण हुए सभी छात्रों के लिए जरूरी जानकारी है।

विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

जानकारी के अनुसार इन छात्रों को अब माइग्रेशन व डिग्री घर बैठे ही प्राप्त होगी। इसके लिए विवि की ओर से ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। दरअसल एसएसजे विवि के छात्रों को पढ़ाई के बाद दूसरे जगहों में जाने आदि के लिए माइग्रेशन व ड्रिगी निकालने की जरूरत पड़ती है। लेकिन अब स्नातक में 2022, 2023 व 2024 में स्नातकोत्तर व 2023 व 2024 स्नातक में उत्तीर्ण सभी छात्र ऑनलाइन माध्यम से डिग्री व माइग्रेशन के लिए विवि की वेबसाइट https://ssju.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। डाक के माध्यम से छात्रों को डिग्री दी जाएगी। इसके अलावा अंकपत्रों की गड़बड़ी को ठीक करने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन हो सकेगा।

Exit mobile version