Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जरूरी खबर: उपभोक्ताओं को दो दिन नही होगी पेयजल आपूर्ति, जाने वजह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में घुसेला पंपिंग पेयजल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है।

बुधवार से सुचारू होगी पेयजल आपूर्ति

इन उपभोक्ताओं को दो दिन पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। इस संबंध में जल संस्थान के जेई एसएस रौतेला ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत नए पंप लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इससे जुड़े सलना, घुसेला, छतीना और कहाली क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं पाइप बदलने का कार्य पूरा हो चुका है बुधवार से आपूर्ति सुचारू की जाएगी।

Exit mobile version