Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जरूरी खबर: एसएसजे विश्वविद्यालय में इस दिन से होंगी यह परीक्षाएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।

इन परीक्षाओं का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विश्वविद्यालय में 21 नवम्बर से विषम सेमेस्टरों की मुख्य परीक्षाएं आयोजित होंगी। एसएसजे विवि में विषम सेमेस्टरों में स्नातक प्रथम, तृतीय व पंचम और स्नातकोत्तर प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। इसके लिए विवि की ओर से परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। ✅स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 नवम्बर से 23 दिसम्बर तक होंगी।
✅ तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 नवम्बर से 24 दिसम्बर तक होंगी।
✅ स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं चार दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक होंगी।
✅स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 नवम्बर से 13 दिसम्बर तक चलेंगी।

Exit mobile version