Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जरूरी खबर: 30 व 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश पर खुले रहेंगे नगर निगम के यह अनुभाग, जल्द जमा करें यह टैक्स

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जन सामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के भवन कर लाइसैन्स तथा तैहवाजारी देयकों को जमा किये जाने हेतु दिनांक 30-3-2025 एवं 31-3-2025 को सार्वजनिक अवकाश पर नगर निगम के कर अनुभाग, लाइसैन्स अनुभाग तथा तैहवाजारी अनुभाग खुला रहेगा।

दी जानकारी

जिस पर जनसामान्य से अपील की गई है कि उक्तानुसार दिनांक 30 एवं 31 मार्च 2025 को अपना भवन कर, तैहवाजारी शुल्क एवं लाइसैन्स शुल्क की देयताओं को नगर निगम कार्यालय में जमा करें। इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, अल्मोड़ा भरत त्रिपाठी ने जानकारी दी है।

Exit mobile version