Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जरूरी खबर: श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक जिनके नहीं बने राशनकार्ड, यहां करें संपर्क

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा के श्रम विभाग में पंजीकृत ऐसे श्रमिक जिनके राशनकार्ड नहीं बने हुए है एवं सम्पूर्ण भारत वर्ष में कहीं भी नाम राशनकार्ड में दर्ज नहीं है वे तत्काल नजदीकी पूर्ति निरिक्षक/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी/जिला पूर्ति अधिकारी/कार्यालयों में राशनकार्ड बनाए जाने हेतु सम्पर्क कर सकते हैं।

राशनकार्ड बनाये जाने के लिए श्रमिकों को निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होगें।

समस्त पारिवारिक सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति, मुखिया की पासपार्ट साइज फोटो, मुखिया का बैंक खाता नंबर, मुखिया का बैंक खाता नंबर, मोबाईल नंबर, श्रम कार्ड की छायाप्रति जरूरी है।

Exit mobile version