Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी अपडेट, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में जिला पूर्ति अधिकारी करूणा पंत ने जानकारी दी।

दी यह जानकारी

जिसमें उन्होंने बताया कि आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जिले के समस्त राशन कार्ड व यूनिटों की ईकेवाईसी अविलम्ब पूर्ण की जानी है। जिस पर सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे जल्द अपने निकटतम सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की उचित दर की दुकान में जाकर ईकेवाईसी करा लें। दुकान में स्थापित ई-पास मशीन से बायोमैट्रिक के माध्यम से अपना ईकेवाईसी हो रही है।

Exit mobile version