Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे‌ विवि की ओर से विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के सत्र 2025-26 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बी०ए०/ बी०एससी०/ बी० कॉम०, एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों) तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (एम०ए०/एम०एससी०/एम० कॉम०, एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों) की परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र पूरित करने हेतु समर्थ पोर्टल की उपलब्धता की तिथि को विस्तारित करते हुए 31 दिसम्बर 2025 के रात्रि 11:55 बजे किया गया है, अतः संबंधित पाठ्यक्रमों के समस्त विद्यार्थी विस्तारित तिथि तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरें।

जारी की यह सूचना

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा वर्तमान में केवल NEP 2025 की मुख्य परीक्षा (स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर) की समय सारणी जारी की गई है, जिनकी परीक्षायें 05 जनवरी 2025 से प्रारम्भ हो रही है। Old Syllabus स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर Back/Ex. तथा Non NEP 2/4/6 एवं वार्षिक पद्धति (Year mode) की समय सारणी पृथक से जारी की जायेगी। यह सूचना विश्वविद्यालय द्वारा इसलिए जारी की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Exit mobile version