Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट, एसएसजे विवि में प्रवेश को लेकर देखें यह अपडेट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, कुमांऊ विवि और श्रीदेश सुमन विवि अधीन परिसरों और महाविद्यालयों में संचालित बीएड पाठ्यक्रम में बदलाव हुआ है।

प्रवेश की राह हुई आसान

जानकारी के अनुसार इसके तहत अब विद्यार्थियों को बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। अब विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर सीधा कक्षाओं में प्रवेश मिल सकेगा। बीएड में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके बाद मेरिट सूची जारी होगी। काउंसलिंग के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। इससे बीएड प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता बनेगी। अब तक दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्र- छात्राओं को परीक्षा देनी पड़ती थी, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग ने इस शिक्षा सत्र से नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।

Exit mobile version