Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि की ओर से जरूरी अपडेट, इतने दिन के भीतर एबीसी आईडी बनाना अनिवार्य

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी अपडेट है। विवि ने अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC ID) को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

दिए जरूरी निर्देश

जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध कॉलेजों और परिसरों के छात्रों को आगामी आठ दिनों के भीतर अपनी एबीसी आईडी अनिवार्य रूप से बनाने को कहा है, ताकि सभी का शैक्षणिक डाटा नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (NAD) पर अपलोड किया जा सके। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, एसएसजे विवि के सभी छात्र-छात्राओं के लिए एबीसी आईडी को पूरी तरह अनिवार्य किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एबीसी आईडी छात्रों के हित के लिए बेहद जरूरी है। कहा कि यदि दिए गए समय (8 दिन) के भीतर छात्रों ने अपनी एबीसी आईडी नहीं बनाई, तो उनके परीक्षा परिणाम और डिग्री रुक सकती है।

Exit mobile version