Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जरूरी अपडेट: क्वारब क्षेत्र में सड़क का हिस्सा धंसने से आवाजाही बनी खतरनाक, बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू

अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 में लगातार हो रहे भूस्खलन व सड़क धसने से यातायात प्रभावित हो रहा है।

सड़क खुलवाने का कार्य जारी

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में दरक रही पहाड़ी का लंबे समय बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं खतरा भी बना हुआ है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर बीते कल रात से सड़क के निचले हिस्से के धंसने से यातायात बंद किया गया है। बीते मंगलवार की शाम सड़क का निचला हिस्सा ढह गया। जिसके बाद से खतरा बढ़ गया है। हालात ये हैं कि सड़क इतनी संकरी हो चुकी है कि दो वाहन एक साथ पार नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में सड़क पर ऊपर से दरकती पहाड़ी और अब सड़क धंसने से यात्रियों के लिए खतरा बढ़ गया है।

छोटे वाहनों की आवाजाही

जिसके बाद से प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम सड़क खुलवाने का कार्य जारी है। लगातार सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में सभी वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। हालांकि अभी धीरे धीरे छोटे वाहनों की आवाजाही को सुचारू किया जा रहा है। बीच बीच में छोटे वाहनों को रोककर उन्हें भेजा जा रहा है। हालांकि रूक रूक कर मार्ग अवरूद्ध हो रहा है। लगातार हो रहे भू-स्खलन, सड़क धंसने को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

Exit mobile version