Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि के बैक परीक्षा के लिए आवेदन से जुड़ी जरूरी अपडेट, मिली यह राहत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में बैक परीक्षा के लिए आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी है।

दी यह जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विश्वविद्यालय में बैक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके वर्ष 2020 और 2021 में पंजीकृत स्नातक के छात्र- छात्राओं के लिए यह खबर है। इन छात्रों को विवि प्रबंधन ने अब ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी है। इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार साह ने बताया कि लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी परीक्षा फॉर्म ही भरना होगा। कार्यालय छात्र- छात्राओं का विवरण ऑनलाइन करेगा। विवि ने फार्म भरने के लिए छह सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित की है।

Exit mobile version