Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जरूरी अपडेट: धार की तूनी लिंक मार्ग में 01 माह तक वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, आदेश जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के धार की तूनी लिंक मार्ग में कार्य चल रहा है। जिस पर यहां एक माह तक मार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

लिंक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद

जानकारी के अनुसार यहां लंबे समय से बदहाल हो चुकी धार की तूनी सड़क के बनने की उम्मीद जगी है। बीते दिनों सड़क पर कंकरीट डालने का काम किया था। अब इन दिनों मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। यहां आगामी 28 फरवरी तक सभी वाहनों की आवाजाही में रोक रहेगी। इस संबंध में एसडीएम सदर संजय कुमार की ओर से आदेश जारी किया गया है।

Exit mobile version