Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला सुरक्षा को लेकर जिला न्यायालय में ‘POSH Act’ पर महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन, दी यह जानकारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अल्मोड़ा) श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय सभागार, अल्मोड़ा में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

किया जागरूक

यह कार्यशाला “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013” (POSH Act) पर केंद्रित थी, जिसका सफल संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के प्रेरणादायी थीम गीत “एक मुट्ठी आसमान” के साथ किया गया। कार्यशाला में उपस्थित एल.ए.डी.सी.एस. (LADCS) स्टाफ, पैनल अधिवक्ताओं, प्राधिकरण के कर्मचारियों और अधिकार मित्रों को एक विशेष वीडियो के माध्यम से इस अधिनियम के विभिन्न कड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। सचिव अनामिका सिंह ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े माननीय उच्चतम न्यायालय के विभिन्न ऐतिहासिक कानूनी फैसलों, महिलाओं के अधिकारों, घरेलू हिंसा से सुरक्षा और निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया।

Exit mobile version