Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रानीधारा के पास क्षतिग्रस्त लिंक मार्ग के सुधारीकरण का काम शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां दधार की तुनी से सांई मंदिर को जोड़ने वाले आंतरिक मार्ग रानीधारा के पास क्षतिग्रस्त हुई सड़क मार्ग को डीएम के निर्देश के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

डीएम के निर्देश के बाद मार्ग में सुधारीकरण का काम शुरू-

दधार की तुनी से सांई मंदिर को जोड़ने वाले आंतरिक मार्ग रानीधारा के पास क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोगों ने जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करने की मांग की। दरअसल बीते दिनों धार की तुनी से सांई मंदिर को जोड़ने वाले आंतरिक मोटर मार्ग की सुरक्षा दीवार रानीधारा के पास भरभरा कर गिर गई थी। जिससे मार्ग पूरी तरह आवागमन के ठप पड़ गया था। जिसको देखते हुए डीएम के निर्देश के बाद मार्ग में सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।

Exit mobile version