Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जल्द शुरू होगा रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाईवे का सुधारीकरण, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाईवे के सुधारीकरण की उम्मीद है।

यात्रियों को मिलेगा लाभ

मिली जानकारी के अनुसार यह हाइवे आपदा में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिसके बाद अब रानीखेत हल्द्वानी स्टेट हाइवे के सुधरने की उम्मीद जगी है। इसके लिए विभाग ने क्रश वैरियर, पैराफिट निर्माण और क्षतिग्रस्त दीवारों के सुधारीकरण के लिए शासन को 19 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा। इस संबंध में केएस बिष्ट, एई, लोनिवि, प्रांतीय खंड रानीखेत ने बताया कि स्टेट हाइवे में सुरक्षात्मक कार्य होने हैं। इसके लिए शासन को 19 करोड़ रुपये का आंगणन बनाकर भेजा गया था। बजट मंजूर हो गया है। आचार संहिता खत्म होने के बाद सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

Exit mobile version