Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शिव नडार फाउंडेशन व चाइल्डलाइन अल्मोड़ा के सहयोग से मेधावी छात्रों हेतु विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा का किया गया आयोजन

शिव नडार फाउंडेशन के तत्वाधान में तथा चाइल्डलाइन 1098 अल्मोड़ा (संजीवनी संस्था) के सहयोग से दिनांक 17/04/2022 रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम,अल्मोड़ा में विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें अल्मोड़ा नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

परीक्षा का समय 12 बजे से 2 बजे तक

शिव नडार फाउंडेशन के सदस्यों एवं संजीवनी संस्था के सदस्यों के सहयोग से प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन कराया गया था। प्रवेश परीक्षा का समय रविवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया था।

निर्धन, शहरी/ ग्रामीण मेधावी बालक बालिकाओं हेतु प्रतिवर्ष आयोजित होती है परीक्षा

विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा मुख्य रूप से निर्धन, शहरी/ ग्रामीण मेधावी बालक बालिकाओं हेतु प्रतिवर्ष आयोजित की जाती रही है। प्रवेश परीक्षा के आयोजन हेतु शिव नडार संस्था के सदस्य, एवं विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या एवं संजीवनी चाइल्ड लाइन 1098 अल्मोड़ा संस्था के सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

सफल अभ्यर्थियों की अग्रिम शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाती है

सफल अभ्यर्थियों का प्रवेश शिव नडार फाउंडेशन के संस्थान विद्याज्ञान में किया जाता है तथा उनकी अग्रिम शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाती है।

Exit mobile version