Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुरु पूर्णिमा के दिन साईं कृपा धाम में
होगा विशाल भंडारे का आयोजन, यह रहेगा कार्यक्रम

शिरडी साईं कृपा धाम में गुरु पूर्णिमा का पर्व 13 जुलाई बुधवार को भव्य रूप से आयोजित होगा ।
इस अवसर पर धाम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा ।

यह रहेगा कार्यक्रम , जानें

शिरडी साईं कृपा धाम के सचिव भास्कर साह द्वारा जानकारी दी गई कि गुरु पूर्णिमा पर्व के दिन साई धाम में प्रातः 8:00 बजे आरती 9:00 बजे हवन का कार्यक्रम  किया जाएगा व दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक भंडारा किया जाएगा।  इस बीच दिन में 3:00 बजे  से (आमंत्रित कलाकारों द्वारा) भजन संध्या कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात्  शाम 7:00 बजे से  महाआरती का आयोजन होगा । मंदिर के सचिव भास्कर साह ने सभी भक्तजनों, श्रद्धालुओं को भंडारे व भजन संध्या के लिए आमंत्रित किया हैं।


Exit mobile version