Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पुलिस की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को 76 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

अल्मोड़ा में मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें पुलिस विभाग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को हराकर फानइल में प्रवेश किया।

पुलिस की टीम ने 76 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह

अल्मोड़ा के हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस विभाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे विकेट खोकर महज 100 रनो में सिमट गई। पुलिस की टीम ने 76 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

अब सर्विसेज प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुलिस और शिक्षा विभाग के मध्य खेला जाएगा। अंपायर की भूमिका मौलिक मेहरा और मनीष कांडपाल ने निभाई।

खेल प्रेमी रहे मौजूद

इस मौके पर आयोजक मंडल के कैलाश मेहरा, मनोज सनवाल, आबिद अली खान, निखिलेश बिष्ट आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Exit mobile version