Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: क्रिसमस व थर्टी-फर्स्ट के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट मोड पर, बढ़ाई चौकसी, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 98 वाहन चालकों पर की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में थर्टी-फर्स्ट व नव वर्ष आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देशित किया गया है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक- 23.12.2025 को जनपद के थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 98 वाहन चालकों का विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। इसके अलावा कोतवाली द्वाराहाट ने एक कार चालक द्वारा कार की खिड़कियों के शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी, जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालक को सख्त हिदायत दी कि इस तरह से शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें।

पुलिस की कार्यवाहियां

👉 नगर क्षेत्रों सहित अन्य बाजारों, चौराहों पर सघन चेकिंग की जा रही है।
👉 जनपद में चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है,पुलिस बल अलर्ट मोड पर है।
👉 कोई संदिग्ध/आपराधिक तत्व जनपद में आवागमन न कर पाये उसके लिये जनपद के प्रवेश मार्गों पर सभी वाहनों को भली-भाँति चेक किया जा रहा है।
👉 संदिग्ध वस्तु,वाहन,व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
👉 चेकिंग के दौरान संदिग्धों की तलाशी व पूछताछ की जा रही है।
👉 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहने स्वामियों पर आवश्यक चालानी कार्यवाही की जा रही है।
👉 सत्यापन जांचे जा रहे है,बिना सत्यापन रहने और किरायेदार रखने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।
👉 सीसीटीवी कैमरों से मनचलों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
👉 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

Exit mobile version