Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर स्टेशन ने मेडिकल कॉलेज में किया मॉक ड्रिल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 18.11.2024  को एसएसपी देवेन्द्र पींचा, के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर एवं अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र द्वारा सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) अल्मोड़ा में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत मॉक ड्रिल किया गया।

दी यह जानकारी

अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र द्वारा अस्पताल में उपस्थित स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की जानकारी दी गई एवं संस्थान में उपस्थित कर्मचारियों को फायर एक्सटिग्यूशर, B.A Set, स्ट्रेचर ड्रिल व हौज पाइप से आग को बुझाकर जानकारी दी गई व महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर एवं अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र द्वारा डॉक्टर व स्टाफ के साथ अस्पताल का संयुक्त निरीक्षण किया।

Exit mobile version