Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान, बाहर से आ रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची, लिए 15 सैंपल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान जारी है।

जारी है चेकिंग अभियान

मिली जानकारी के अनुसार इसी क्रम में विभाग ने लोधिया में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें वाहनों में बाहर से आ रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि बाहर से जिले में दूध, दही, पनीर, मिठाई, नमकीन सहित कई खाद्य सामग्री लाई जा रही थीं। इनकी गुणवत्ता को परखने के लिए 15 सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया है।

Exit mobile version