अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत विमल प्रसाद, सीओ यातायात अल्मोड़ा द्वारा नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
जो निम्नवत है
1- रानीखेत की ओर से कसार देवी, बिनसर को जाने वाले चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर,पातालदेवी, शैल बैण्ड,एनटीडी से होते हुये जायेगे।
2- लमगड़ा की ओर से कसार देवी, बिनसर को जाने वाले चौपहिया वाहन फलसीमा बैण्ड,एनटीडी होते हुए जायेंगें।
3- लक्ष्मेश्वर से प्रोग्राम समाप्ति तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
4- माल रोड, एलआरसाह रोड पर वन-वे यातायात व्यवस्था पूर्व की भाँति यथावत रहेगी।