Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मानसून सीजन के दृष्टिगत एसडीआरएफ टीम ने पुलिस जवानों, होमगार्डों को सिखाए आपदा से निपटने के कौशल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत जनपद पुलिस को अलर्ट मोड में रहने व संबंधितों को जवानों के लिए आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में एसडीआरएफ सरिया पानी टीम द्वारा थाना सल्ट व देघाट के जवानों, होमगार्डों को आपदा प्रबन्धन के गुर सिखाये गये और आपदा उपकरणों का संचालन करने तथा आपदा के दौरान की जाने वाली त्वरित प्रतिक्रिया बचाव एवं राहत कार्य, प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा आपदा प्रबन्धन उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने की कार्यवाही की जानकारी दी।

Exit mobile version