Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनता की समस्याओ के दृष्टिगत नशेड़ियों व असामाजिक तत्वों की तलाश में नगर के गली मोहल्लों में निकली पुलिस टीम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जनमानस की समस्याओं के त्वरित निवारणार्थ थाना दिवस का आयोजन हुआ था। जिसमें थाना दिवस में लोगों द्वारा बताया गया कि नगर की सुनसान गलियों में नशेड़ी और असामाजिक तत्व घूमते हैं, नशे का सेवन करते हैं, जो जनमानस के लिए समस्या का कारण बन रहे है।

जारी रहेगा अभियान

जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय कोतवाली अल्मोड़ा  के नेतृत्व में नशेड़ियों,असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए कोतवाली क्षेत्र के टम्टा मोहल्ला, थाना बाजार, नरसिंह बाड़ी, हुक्का क्लब ,नियाजगंज ,मंडी, 52 सीडी, चीना खान, गोपालधारा, एडम्स ,नंदा देवी मंदिर, मछली गली ,खजांची मोहल्ला आदि स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा फुट पेट्रोलिंग कर सघन छापेमारी/औचक चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों की तलाशी ली गई।
इस दौरान किसी भी व्यक्ति से कोई भी नशे से संबंधित अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई और कोई असामाजिक तत्व प्रकाश में नहीं आए।

Exit mobile version